दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत, एक घायल
अतरौलिया थाना क्षेत्र के कोयलसा के पास सोमवार की दोपहर दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अहरौला थाना क्षेत्र के दमदियवना गहजी गांव निवासी 35 वर्षीय संतोष यादव पुत्र नागेन्द्र यादव सोमवार की दोपहर बाइक से जा रहा था। कोयलसा के पास सामने से आ रहे दूसरे बाइक वार ने धक्का मार दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने दोनों को रेफर कर दिया। 108 की एम्बुलेंस से मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने 32 वर्षीय अज्ञात युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक सफेद शर्ट काला पैंट पहने हुए था। वहीं घायल संतोष का उपचार चल रहा है। उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है।