कार के धक्के से बाइक सवार दो युवकों की मौत

कार के धक्के से बाइक सवार दो युवकों की मौत


गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रोहुआ मुस्तफाबाद के पास सोमवार की शाम अनियंत्रित कार ने एक बाइक सवार दो लोगों को पीछे से धक्का मार दिया। बाइक सवार दोनों युवक हवा में करीब 10 फीट तक हवा में उछल गिर गए, दोनों की मौत हो गई। मृतक एक ही गांव के निवासी है, बाइक से रिश्तेदारी जा रहे थे।


मेंहनगर थाना क्षेत्र के अहरौली गांव निवासी 30 वर्षीय ज्ञान सिंह सरोज पुत्र राजेन्द्र सरोज व 32 वर्षीय बधिराम सरोज पुत्र जगमोहन सरोज सोमवार की दोहपर एक बाइक से घर से निकले। दोनों को निमंत्रण में सरायमीर थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर में रिश्तेदारी जाना था। रोहुआ मुस्तफाबाद के पास पहुंचते ही आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर पीछे से आ रही एक कार ने पीछे से धक्का मार दिया। बाइक सवार दोनों युवक करीब 10 फीट हवा में उछल गए। एक युवक कार की बोनट पर दूसरा सड़क पर गिर गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को लेकर मोहम्मदपुर सीएचसी पर पहुंची, डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक ज्ञान सिंह सरोज तीन भाइयों में सबसे छोटा था, बुधराम सरोज तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था, उसे एक पुत्र व एक पुत्री है। दोनों गुजरात शहर में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। दो माह पूर्व घर आए थे। घटना की सूचना घर पर मिलते ही दोनों के घर कोहराम मच गया। परिवार सहित गांव के लोग मोहम्मदपुर सीएसचसी पर आ गए। महिलाओं का रो रो कर बुरा हाल था।